ख़बरिस्तान नेटवर्क : आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मजीठिया को जमानत दे दी है। मजीठिया फिलहाल पटियाला की नाभा जेल में बंद हैं।
बता दें कि मजीठिया को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। वहीं आज ही मजीठिया से मिलने के लिए डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों गए थे। इस दौरान बाबा मुखी ढिल्लों ने मजीठिया पर लगे आरोप बेबुनियाद बताए थे।