ख़बरिस्तान नेटवर्क : जेल से बाहर आए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खराब हो चुका है। अगर मेरा एनकाउंटर होता है तो इसके जिम्मेदार पंजाब के डीजीपी यादव होंगे। क्योंकि डीजीपी सिर्फ भगवंत मान और केजरीवाल को खुश कर रहे हैं।
मैं सरकार के सामने नहीं झुकूंगा
बिक्रम मजीठिया ने कहा कि मैं अपनी लड़ाई लड़ता रहूंगा। मैं इस सरकार के सामने बिल्कुल भी नहीं झुकूंगा, भले ही मेरे ऊपर एक के बजाय 10 केस दर्ज कर दिए जाएं। मैं गौरव यादव के खिलाफ नहीं हूं। पर सुप्रीम कोर्ट हमारे लिए सुप्रीम है। जो हाल इमरान का जेल में किया है। वैसे हाल मेरा बना दिया। डीजीपी की मजबूरी है कि उसे केजरीवाल को खुश रखना है और यदि वह ऐसा नहीं करता तो अगली सुबह ही सस्पेंड हो जाएगा।
अकाली दल इकट्ठे करने पर पॉजिटिव रिसपॉन्स मिला
मजीठिया ने कहा कि जो मैंने कल दोनों अकाली दल को इकट्ठे करने की बात कही थी। मुझे पता लगा कि लोगों ने इस बात का सभी ने स्वागत किया। प्रधान साहब ने मुझे गो अहेड दिया है। मुझे जब जेल में प्रधान सुखबीर सिंह बादल आए तो भी यह बात हुई थी। उन्होंने मुझे इस दिशा में आगे बढ़ने को कहा था। मैं समझ रहा हूं कि उसका पॉजिटिव रिजल्ट देखने को को मिल रहा है। मैं बार बार कर रहा हूं कि अपने हितों को छोड़कर पंजाब के लिए इकट्ठे होने की जरूरत है। मैं सभी के पास नंगे पैर जाऊंगा। जहां बात पंजाब की होगी।