ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान इमामबरगाह में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट शहर के तरलाई इलाके में हुआ है। ब्लास्ट में कई लोगों को हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में इमरजैंसी लागू कर दी गई है।
अब तक 10 लोगों की मौत
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई इसके अलावा 80 लोग घायल बताए जा रहे है। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी लागू कर दी है।
खून से सनी मस्जिद और बदहवास लोग
धमाके के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल के दस्ते मौके पर पहुंच गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में कई लोगों के हताहत होने की खबर है, हालांकि अभी तक मौतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, धमाका इबादत के वक्त हुआ जिससे नमाजियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।



