ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में स्कूलों को धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब मोहाली के 10 स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। जिसमें लिखा गया है कि 1 बजकर 11 मिनट पर मोहाली में बम ब्लास्ट हो गया। धमकी मिलने के तुरंत बाद ही स्कूल मैनेजमैंट ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी
स्कूल मैनेजमैंट ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी कर दी है। वहीं बच्चों के पेरेंट्स को भी मैसेज भेजकर उन्हें ले जाने के लिए कह दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस स्कूल की तलाश ले रही है और पूरे इलाके को सील भी कर दिया गया है। किसी को भी स्कूल गेट के पास आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
मेल में सीएम मान और संसद को भी उड़ाने का जिक्र
स्कूल को मिली मेल में लिखा है कि दोपहर 1:11 बजे मोहाली में बम ब्लास्ट, मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में बम ब्लास्ट होगा।

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान को ह्यूमन बम से उड़ाने का जिक्र किया गया। आगे लिखा गया है कि मोदी के आदेशों पर पंजाब के नौजवानों का कत्लेआम किया जा रहा है। वहीं 13 फरवरी, दोपहर 2:11 बजे बम दिल्ली की हिंदुस्तानी संसद में चलेगा, निशाना मोदी–शाह।