ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में पठानकोट चौक के पास नेशनल हाईवे पर बजरी से भरे एक ट्रक और बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में बजरी से भरा ट्रक हाईवे पर ही पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। पर ट्रक के पलटने के कारण हाईवे पर काफी ज्यादा जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को मौके पर आना पड़ा।
पुलिस ने क्रेन से हटवाया ट्रक
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे पर लगातार जाम बढ़ता ही जा रहा था। जिसे देखते हुए पुलिस ने क्रेन को बुलाया और ट्रक को ढाई घंटे बाद उठाकर हाईवे से हटाया। जिसके बाद दोबारा से हाईवे पर ट्रैफिक शुरू हो पाया। पर इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान बस को कोई सवारी मौजूद नहीं थी। वहीं हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। बजरी से भरा ट्रक (घोड़ा ट्राला) हाईवे पर पलट गया। क्रेन की मदद से उसे हटवाने का काम शुरू किया गया। इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और क्रेन की मदद से हटवाया गया।