ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सरकारी बसों की यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर आज चक्का जाम किया हुआ था। जिस कारण बस में सफर करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सरकार के साथ आज बस यूनियन की मीटिंग हुई, जिसमें सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया है। मांगे पूरी होने के बाद पंजाब में बस यूनियन ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। हड़ताल खत्म होने से बसों में सफर करने वालों को बड़ी राहत मिली है।