View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के वरिष्ठ CA राजेश कक्कड़ ने दंपति के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और 15 लाख की वसूली की कोशिश को लेकर पुलिस में शिकायत दी है। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश कुमार कक्कड़ ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि उनके पूर्व क्लाइंट सतविंदर सिंह जोसन और उनकी पत्नी पृितपाल कौर जोसन ने उन्हें ब्लैकमेल किया, उनसे 3.75 लाख रुपये वसूल लिए और अब 15 लाख रुपये की और मांग कर रहे हैं।

कक्कड़ ने कहा कि ये पूरा मामला फर्जी MSME सर्टिफिकेट, हाई कोर्ट केस, और जानबूझकर पैसे वसूलने के षड्यंत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में कक्कड़ ने बताया कि वे पिछले 33 साल से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और 2021 से Mak Consultants & Engineers फर्म के ऑडिटर एवं एडवाइज़र रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सतविंदर जोसन ने अपनी फर्म का MSME रजिस्ट्रेशन गलत तारीख में तैयार करवाया, जबकि फर्म बनी 2021 में। कोर्ट में 2015 का “मैनुअल MSME सर्टिफिकेट” पेश किया गया। इस दस्तावेज़ में तीन पार्टनर दिखाए गए थे सतविंदर सिंह जोसन, पृितपाल कौर जोसन और युवराज सिंह जोसन । कक्कड़ के अनुसार यह दस्तावेज़ फर्जी और बैकडेटेड था।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

कक्कड़ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अप्रैल 2023 में, जोसन दंपति ने Manjit Power & Projects Pvt. Ltd., मोहाली के खिलाफ ₹1.64 करोड़ की रिकवरी का मामला MSME Facilitation Council में दायर किया था। कक्कड़ ने वह केस तैयार कराया और उन्हें वकील उपलब्ध करवाए। जुलाई 2024 में जब “2015 वाले MSME प्रमाणपत्र” को लेकर सवाल उठे,
विपक्षी कंपनी ने सितंबर 2024 में हाई कोर्ट में रिट दायर कर दी, जहाँ Mak Consultants के खिलाफ स्टे मिल गया।

कक्कड़ के अनुसार इसके बाद जोसन और उनकी पत्नी ने उन्हें केस की देरी का जिम्मेदार ठहराकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। शिकायत में कक्कड़ ने कहा कि 28 अक्टूबर 2025 को ₹2,00,000, 1 नवंबर 2025 को ₹1,50,000 और 14 नवंबर 2025 को ₹25,000 कुल ₹3,75,000 रुपए उन्हें डरा-धमकाकर लिए जा चुके हैं और उनसे एक “समझौता-पत्र” पर भी साइन करवाया गया था।

इसके बाद 18 दिसंबर 2025 को 15 लाख रुपये की नई डिमांड की गई। कक्कड़ के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को शाम 4:50 बजे, सतविंदर जोसन उनके दफ्तर आए और बोले – “मेरे 1.64 करोड़ रुपये तुम्हारी वजह से अटके हैं। अब 15 लाख रुपये दो, वरना तुम्हें और तुम्हारे लाइसेंस को रद्द करवा दूंगा। मेरे बड़े अधिकारियों से संबंध हैं।”कक्कड़ ने शिकायत में लिखा है कि ये धमकी उनके परिवार की सुरक्षा से भी जुड़ी है।

कक्कड़ ने पुलिस कमिश्नर, जालंधर, पंजाब के DGP, पंजाब के चीफ सेक्रेटरी और मुख्यमंत्री कार्यालय को पूर्ण जानकारी भेजकर FIR दर्ज करने और जांच करवाने की मांग की गई है।

कक्कड़ ने पुलिस से मांग की है कि दोनों आरोपियों पर ब्लैकमेलिंग की धारा लगाई जाए। 15 लाख की वसूली की कोशिश की जांच हो और पहले वसूले 3.75 लाख वापस दिलाए जाएं। फर्जी MSME सर्टिफिकेट पर केस हो।पेशेवर बदनामी की कोशिश पर भी कार्रवाई हो कक्कड़ का कहना है कि इस तरह की घटनाएँ “प्रोफेशनल्स की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा” हैं।

जोसन परिवार ने भी कर रखी शिकायत

दूसरी तरफ जोसन परिवार की तरफ से सीए राजेश कक्कड़ व उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस में दो शिकायतें दर्ज हुई हैं। जालंधर देहात में हुई शिकायत में जोसन अस्पताल के डाक्टर गुरिन्द्र सिंह ने सीए राजेश कक्कड़ पर ठगी का आरोप लगाया है। कमिश्नरेट में दी शिकायत में सतविन्द्र जोसन ने सीए राजेश कक्कड़ और उनकी पत्नी श्रुचि कक्कड पर ठगी का आरोप लगाया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के

|

|

|

पंजाब सरकार ने पंजाब नायब तहसीलदार (ग्रुप-बी) सेवा नियम, 2019

|

|

|

जालंधर हाईवे पर स्थित काला बकरा रोड पर बुधवार सुबह

|

|

|

उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में आज सुबह सुबह एक बड़ा

|

|

|

पंजाब के होशियारपुर जिले के मुक़ेरियां में एक दर्दनाक सड़क

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क