ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में आम लोगों के साथ बातचीत की। जालंधर में सीएम मान ने अपने सरकारी आवास पर लोगों के साथ जन संवाद किया और उनकी समस्याओं का निपटारा किया। यह जनसंवाद करीब 2 घंटे तक चला। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
11 से 1 बजे तक रहा जन संवाद
मुख्यमंत्री का यह जन-संवाद कार्यक्रम आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहा। इस दो घंटे के निर्धारित समय में सीएम विभिन्न इलाकों से आए आम लोगों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इन 2 घंटों में सीएम मान ने लोगों की समस्याओं को मौके पर निपटाने के अधिकारियों को आदेश दिए।
सीएम ने NRI की बात को भी सुना
सीएम मान से मुलाकात करने के बाद व्यक्ति ने कहा कि वह इंग्लैंड से आया है और सीएम से मिलने के लिए यहां पहुंचा है। मेरी जमीन का मसला था। सीएम साहब ने मेरा केस बहुत ध्यान से सुना और मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि मेरा केस चंडीगढ़ गया है और उसका जल्द समाधान होगा।
वहीं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने बताया कि आज सीएम से मिले हैं। हमने अपने हलके की समस्याएं बताईं। सड़कों सहित गांवों और एनआरआई की समस्याएं बताईं। मुख्यमंत्री ने मौके पर समस्याओं के निपटारे का आश्वासन दिया। हमारे यहां पर ड्रेन और निकासी की समस्या थी।



