ख़बरिस्तान नेटवर्क : कंचन कुमारी उर्फ भाभी कमल कौर के हत्या के आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को पुलिस ने भगौड़ा घोषित करार दे दिया है। बठिंडा कोर्ट ने बार-बार समन भेज जाने के बाद भी पेश न होने के कारण यह फैसला लिया है। जिसके बाद अब अमृतपाल सिंह मेहरों आधिकारिक रूप से भगौड़ा घोषित हो गया है।
देश छोड़कर फरार है आरोपी
बता दें कि 9-10 जून की रात अमृतपाल सिंह मेहरों, जसप्रीत सिंह और निम्रतजीत सिंह ने कंचन कुमारी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही आरोपी अमृतपाल मेहरों फरार चल रहा है। जून 2025 को वह देश छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक अमृतपाल मेहरों के संयुक्त अरब अमीरात में छिपे होने की आशंका है।