गुड मॉर्निंग जी।
आज है पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का जन्मदिन
कांग्रेस में घमासान के बीच नवजोत Sidhu की नई पोस्ट
पंजाब की सियासत में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा दिए गए हालिया बयानों ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। पूरा पढ़ें
कुवैत में दर्दनाक हादसे में 3 पंजाबियों की मौत
कुवैत में दर्दनाक हादसे में 7 युवकों की मौत हो गई है, जिसमें 3 पंजाब के रहने वाले भी हैं। इनमें से एक युवक की पहचान हो गई है। पूरा पढ़ें
ठंड के बीच बदला स्कूलों का समय
देश में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है, वही इस बीच अब स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। पूरा पढ़ें
पंजाब में घने कोहरे की चेतावनी, फोन पर अलर्ट मैसेज
देश में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। वही पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूरा पढ़ें
जालंधर में Richi Travel Agent के ऑफिस और घर में रेड
जालंधर ईडी टीम ने शहर जालंधर, हरियाणा और दिल्ली में 13 कमर्शियल और रिहायशी ठिकानों पर रेड की है। पूरा पढ़ें
लुधियाना में पेशी के दौरान भिड़े दो गुट, चली तलवारें
लुधियाना में कोर्ट में पेशी पर आए दो गुटों के बीच बुधवार को जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पूरा पढ़ें
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के टायर फटे, इमरजैंसी लैंडिंग
जेद्दा से भारत के कोझिकोड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान ने गुरुवार को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में सुरक्षित लैंडिंग की। पूरा पढ़ें
मोहाली में कोहरे के कारण दो स्कूल बसों की टक्कर
मोहाली में गुरुवार सुबह घने कोहरे के चलते खरड़-कुराली हाईवे पर दो स्कूल बसें आपस में टकरा गईं। पूरा पढ़ें
जालंधर में टकराई कई गाड़ियों, बाल-बाल बची जान
जालंधर में भी घने कोहरे का आज कहर देखने को मिला। घने कोहरे और कम दृश्यता (visibility) के कारण जालंधर के भोगपुर के पास कई गाड़ियों (लगभग 5) की टक्कर हो गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पूरा पढ़ें
नैनीताल में दर्दनाक हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड के नैनीताल में श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो 50 फीट खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
शुभ पंचांग – आज चतुर्थी है, आज गुरुवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल दोपहर 01:36 बजे से दोपहर 02:53 बजे तक तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज अश्लेष नक्षत्र का योग है। चन्द्रमा आज कर्क राशि में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 7:09 और सूर्यास्त 17:28 बजे होगा।
आज का राशिफल
मेष राशि- आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी है।
वृषभ राशि- आज का दिन संतुलन और धैर्य का है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट संभालकर चलें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन शांत रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर खानपान पर विशेष ध्यान दें।
मिथुन राशि- आज आपकी बातचीत और सोच आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है।
कर्क राशि- आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम करना जरूरी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा या चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।
सिंह राशि- आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। करियर में सफलता मिलने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
कन्या राशि- आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ मिलेगा। करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं और मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे।
तुला राशि- आज रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। साझेदारी के काम में लाभ के योग हैं। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी। मानसिक शांति के लिए खुद को थोड़ा समय दें।
वृश्चिक राशि- आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। धन की स्थिति संतुलित रहेगी। प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु राशि- आज भाग्य आपका साथ देगा। शिक्षा, नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और मेहनत से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है।
कुंभ राशि- आज नए विचार और योजनाएं लाभ दिला सकती हैं। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। दोस्तों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे।
मीन राशि- आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।



