ख़बरिस्तान नेटवर्क : डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। जहां सीएम ने डेरा प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने अपने परिवार समेत बाबा गुरिंदर ढिल्लों का आर्शीवाद भी लिया।
बताया जा रहा है कि सीएम सैनी के सरकारी आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में शिष्टाचार भेंट की। यह एक औपचारिक मुलाकात थी। इस मीटिंग के दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।