ख़बरिस्तान नेटवर्क : डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान में दिखाई दिए। इस जागरुकता अभियान में पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया, शिरोमणि अकाली दल से सुखबीर सिंह बादल और भाजपा से कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।
पंजाब के गवर्नर ने इस मौके पर बाबा ढिल्लों की मौजूदगी पर खास ध्यान दिया। उन्होंने यात्रा में शामिल होने के लिए डेरा प्रमुख को खास तौर पर धन्यवाद दिया। आम तौर पर पब्लिक प्रोग्राम से दूरी बनाए रखने वाले बाबा ढिल्लों का यह कदम आने वाले समय के लिए काफी अहम माना जा रहा है।