ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर मॉडल टाउन लक्की ओबरॉय मर्डर केस में डीजीपी गौरव यादव घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना को लेकर पुलिस के साथ रिव्यू मीटिंग की गई। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। इस दौरान कुछ दस्तावेज के बारे में पता चला है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जोगा फोलड़ीवाल पर कही यह बात
वहीं जोगा फोलड़ीवाल की पोस्ट पर उन्होंने कहा कि जिसने भी पोस्ट की है उसके आईपी ट्रैक करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुरानी रंजिश के एंगल की भी जांच की जा रही है। अभी तक आर्गेनाइज एंगल सामने नहीं आय़ा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस केस में कुछ लीड हासिल हुई है, लेकिन वह अभी इसके बारे में खुलासा नहीं करना चाहते।
आरोपियों के ISI के साथ लिंक
उन्होंने युवाओं से भी प्रधानगी की ओर ध्यान ना देकर पढ़ाई की ओर ध्यान देने की अपील की है। प्रधानगी को लेकर एक सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों को क्राइम से दूर रखा जाए। डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के पाकिस्तान के ISI के साथ लिंक है। ISI की तरफ से पंजाब में हथियार सप्लाई किया जा रहा है।