ख़बरिस्तान नेटवर्क : DM रंधावा केस में अब उनकी बेटी मीडिया के सामने आई है। रंधावा की बेटी ने तुरंत पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की मांग की है और मौजूदा सरकार के रवैये पर सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में दो संविधान हैं, एक आम आदमी के लिए एक मंत्री के लिए? अगर किसी आम व्यक्ति ने यह किया होता तो तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया होता, पर ऐसा नहीं किया गया है।
पिता को एक हफ्ते तक टॉर्चर किया गया
रंधावा की बेटी ने आगे कहा कि मेरे पिता को एक हफ्ते तक टॉर्चर किया जा रहा था। अभी तक मैंने अपने पिता की डेडबॉडी भी नहीं देखी है। 24 घंटे का समय बहुत होता और अब तक गिरफ्तारी हो जानी चाहिए थी। इस मामले की टेक्निकल जांच की जाए। हालांकि WhatsApp कॉल एन्क्रिप्टेड हैं, लेकिन साइबर टीम की मदद से रिकॉर्ड निकाले जा सकते हैं।
20 साल की सजा और जमानत न मिले
रंधावा की बेटी ने आगे कहा कि आरोपी को बिल्कुल भी जमानत नहीं मिलनी चाहिए, कम से कम 20 साल की जेल होनी चाहिए। पोस्टमॉर्टम बाद में भी किया जा सकता है, लेकिन पहले आरोपी की गिरफ्तारी जरूरी है। सिर्फ इस्तीफा देने से क्या हुआ? अगर किसी आम व्यक्ति ने यह किया होता तो तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया होता, पर ऐसा नहीं किया गया है।