ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा की एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। 21 मार्च की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वह घर में सुबह-सुबह करीब 6 बजे घर में टहल रहे हैं। इसी दौरान वह कुछ खाते दिख रहे हैं।
तीसरे दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम
गगनदीप रंधावा के परिवार ने अभी तक उनका पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। परिवार का कहना है कि जब पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह पोस्टामार्टम नहीं करवाएंगे। रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर पूर्व मंत्री और उनके पिता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि 24 घंटे में पुलिस भुल्लर को पकड़े वर्ना वह बच्चों के साथ सड़क पर बैठ जाएंगी।
21 मार्च को किया था सुसाइड
आपको बता दें कि गगनदीप सिंह भुल्लर ने 21 मार्च की सुबह सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया था। उन्होंने इसकी वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को शेयर की थी। जिसमें वह कह रहे हैं कि मैंने सल्फास खा लिया है, लालजीत सिंह भुल्लर के डर के कारण मैं यह कदम उठा रहा हूं।