गुड मॉर्निंग जी।
पंजाब में पूरे परिवार को रैबीज के लक्षण
लुधियाना के जगराओं में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के सात लोगों में रेबीज जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने के बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल जगराओं लाया गया। पूरा पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों को लेकर जारी किए आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी प्राइवेट-सरकारी स्कूलों को निर्देश दिया है कि हर स्कूल में लड़कियों को फ्री में सैनेटर पैड देना जरूरी है। पूरा पढ़ें
दिल्ली आ रहे इंडिगो के प्लेन के हाईजैक और बम की धमकी
कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एयरप्लेन को हाईजैक और बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिस कारण प्लेन की अहमदाबाद में इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई है। पूरा पढ़ें
एक बार फिर LoC के पास दिखे ड्रोन
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार भारतीय सीमा पर ड्रोन भेज रहा है। पूरा पढ़ें
कनाडा में पंजाबी पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत
कनाडा के सरे (Surrey) शहर में फिरौती की लगातार बढ़ रही घटनाओं और आपराधिक धमकियों को लेकर प्रशासन ने आपातकाल (Emergency) घोषित कर दिया है। पूरा पढ़ें
पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की सेहत बिगड़ी
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की अचानक सेहत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरा पढ़ें
प्रेमानंद महाराज ने नवजोत कौर को दी सीख
कांग्रेस नेता नवजोत कौर वृंदावन पहुंची, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज जी के साथ मुलाकात की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की गई है। पूरा पढ़ें
पंजाब में किसान इस दिन करेंगे हाईवे जाम
पंजाब में BKU (भारतीय किसान यूनियन) एकता सिद्धूपुर किसान संगठन ने हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। पूरा पढ़ें
पंजाब में दो दिन भारी बारिश की संभावना
पंजाब और चंडीगढ़ में आज 30 जनवरी को धुंध और शीत लहर को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि 31 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा पूरा पढ़ें
पंजाब कांग्रेस महासचिव का निधन
पंजाब में शुक्रवार की सुबह कांग्रेस पार्टी के लिए दुखद रही। क्योंकि पंजाब कांग्रेस महासचिव मनोज मल्होत्रा उर्फ मनु बड़िंग का निधन हो गया है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
31 जनवरी को माघ मास की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि रहेगी, जो सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक प्रभावी है। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होकर 1 फरवरी सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक चलेगी। दिन शनिवार है, जो भगवान शनिदेव, महादेव और श्रीराम के परम भक्त हनुमान की आराधना के लिए विशेष रूप से उत्तम माना जाता है।
आज का राशिफल
मेष राशि-ऊर्जावान बने रहेंगे।लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। आर्थिक मामलों में धन का प्रबंधन होशियारी से करें। अगर जरूरत हो, तो एक्सपर्ट की सलाह लें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। लक्ष्यों के प्रति मोटिवेटेड रहेंगे।
वृषभ राशि-आज का दिन शानदार रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मन प्रसन्न रहेगा।नए इनोवेटिव आइडियाज के साथ सभी काम करें। यात्रा के योग बन सकते हैं। फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।
मिथुन राशि-निवेशों में आशाजनक रिटर्न नहीं मिल सकता है। सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोफेशनल लाइफ में निरंतर प्रयास करना जरूरी रहेगा। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं। प्रेमी से अपनी फीलिंग्स को खुलकर व्यक्त करें।
कर्क राशि-आर्थिक मामलों में सावधानी से फैसले लें। अपने डाइट पर ध्यान दें। प्रोफेशनल लाइफ में धैर्य बनाए रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। पारिवारिक जीवन में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथी से ईमानदारी से बातचीत करने पर रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता है।
सिंह राशि-आर्थिक स्थिरता लाने के लिए खर्चों में कमी रखें। अनुशासन में रहना लाभकारी साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। घर में मौज-मस्ती भरा माहौल रहेगा। मेहमानों के आगमन से खुश रहेंगे। अपने सेहत को प्राथमिकता दें। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए साथी की प्रशंसा करें।
कन्या राशि-अपने डेली रूटीन में अच्छे बदलाव लाएं। हेल्दी हैबिट्स अपनाने से आपके सेहत को फायदा होगा। बजट पर ध्यान दें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। स्ट्रेस से बचने के लिए फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें।
तुला राशि-हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने का प्रयास करें। साथी का ख्याल रखें और स्वंय के सेहत पर भी ध्यान दें।
वृश्चिक राशि-आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। साथी से दिल की बातचीत करने के लिए टाइम निकालें। लंबे समय के बाद रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। मन भावुक रहेगा। घर मरम्मत या नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं।
धनु राशि-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। यात्रा सावधानी से करें। लव लाइफ बढ़िया रहेगी।
मकर राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। पर्सनल लाइफ में धैर्य से काम लें। क्रोध से बचें। भावुक होकर कोई फैसला लें और रिलेशनशिप की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। अचानक से यात्रा के योग बनेंगे। कानूनी मामलों से दूरी बनाएं।
कुंभ राशि-परिजनों के सेहत पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में नई रणनीति बनाएं। आय में वृद्धि के नए स्त्रोतों की तलाश करें। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कुछ कार्यों के चलते ऑफिस में ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है। परफॉर्मेंस में सुधार आएगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे।
मीन राशि-चुनौतियों के बावजूद करियर में सफलता के नए मौके मिलेंगे। धन बचत की नई प्लानिंग करें। टीम वर्क से प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियां दूर होंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान बना सकते हैं या उन्हें सरप्राइज गिफ्ट्स दे सकते हैं।