ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व ट्रांसपोर्ट लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अमृतसर वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस के मामले में यह कार्रवाई की है। क्योंकि रंधावा के परिवार ने अल्टीमेटम दिया था कि 24 घंटे के अंदर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
मंडी गोबिंदगढ़ से किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़ साहिब की पुलिस ने लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके पीए को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अमृतसर लेकर जा रही है।