ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और राहुल गांधी के बीच सदन के बाहर नोंकझोंक हुई। जिसका भाजपा नेताओं की तरफ से काफी विरोध किया जा रहा है। अब इस मामले पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी के अंदर आत्म मंथन करने की जरूरत है। वहीं उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू की भाजपा में वापसी को लेकर भी बयान दिया है।
राहुल गांधी को सोच-समझकर बोलना चाहिए
मनोरंजन कालिया ने कहा कि रवनीत बिट्टू अकेले पार्टी छोड़कर नहीं गए है। बड़ी गिनती में नेता पार्टी छोड़कर जा चुके है, जिसको लेकर राहुल गांधी की आत्म चिंतन करने की जरूरत है। बिना सोचे-समझे राहुल गांधी को नहीं बोलना चाहिए।
पार्टी छोड़ने वालों के लिए दरवाजे बंद
नवजोत कौर सिद्धू की भाजपा में वापसी को लेकर कालिया ने कहा कि उनकी भाजपा में कभी वापसी नहीं होगी। जहां तक उन्हें पता है कि सिद्धू परिवार ने पार्टी को छोड़ा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति केवल नाराजगी व्यक्त की है। पार्टी को छोड़ने वाले नेताओं के मामले में पार्टी के दरवाजें हमेशा के लिए बंद है। वह पार्टी छोड़कर जाने वालों को भी वापसी नहीं करवाएंगी।
रिंकू के साथ कोई विवाद नहीं
सुशील रिंकू के साथ नाराजगी के सवाल पर भी मनोरंजन कालिया ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है और किसी को भी तस्वीर से नहीं हटाया। उनके पास जैसी तस्वीर आई थी, वैसी ही पोस्ट कर दी गई है।
पार्टी हाईकमान लेगी गठबंधन का फैसला
वहीं भाजपा-अकाली दल के गठबंधन को लेकर कालिया ने कहा कि दोनों पार्टियों के गठबंधन ने पंजाब की बेहतरी और अमन शांति को मजबूत किया था। जिसके बाद अब भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया और पार्टी ने 2022 में अकेले चुनाव भी लड़ा था और यह फैसला आज तक मौजूद है। 2027 के चुनावों को लेकर कहा कि इस मामले में हाईकमान फैसला लेगी।