ख़बरिस्तान नेटवर्क : नेपाल में पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को भी पुलिस ने सुबह-सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी नेपाल में हुए GEN-Z आंदोलन को लेकर की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीएम बालेन शाह के पीएम बनते ही की गई है।
पुलिस ने सुबह-सुबह घर से किया अरेस्ट
बताया जा रहा है कि पुलिस सुबह-सुबह ओली और रमेश के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के आधार पर की गई है। एक जांच आयोग ने सुझाव दिया था कि इन नेताओं पर लापरवाही का केस चलाया जाए। इस मामले में 10 साल तक की सजा हो सकती है।
पिछले साल हुआ था GEN-Z आंदोलन
गौर हो कि नेपाल में पिछले साल 8 सितंबर को सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ GenZ का प्रदर्शन शुरू हुआ। इस आंदोलन के दौरान 77 लोगों की मौत हो गई थी और अरबों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। हालात बिगड़ने पर काठमांडू समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया, संसद ठप हो गई और प्रधानमंत्री ओली को इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे के बाद ओली को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। वहीं, गुस्साए Gen- Z ने पूर्व पीएम समेत कई मंत्रियों को पीटा।