अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 2,490 रुपए गिरकर 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले यह 1.46 लाख रुपए पर था।
चनाड़ी में भी भारी गिरवाट
वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी 9,114 रुपए सस्ती होकर 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई, जो 25 मार्च को 2.35 लाख रुपए थी।पिछले 28 दिनों में सोने की कीमत 15,382 रुपए और चांदी 41,000 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।
इस साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन अब मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण कीमतें नीचे आई हैं। 29 जनवरी 2026 को सोना 1.76 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर था, जो अब करीब 32 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।