ख़बरिस्तान नेटवर्क : गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स को केंद्र सरकार ने गलत बताया है। केंद्र सरकार ने कहा कि सिलेंडर बुक करने वाले नियमों को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बुकिंग पुराने नियमों के तहत ही होगी। यानी एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद कर सकेंगे।
मीडिया में चल रही हैं ये खबरें
दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गैस कंपनियों ने बुकिंग के नियम बदल दिए हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि अब 25 नहीं बल्कि 35 दिन दूसरा गैस सिलेंडर बुक करवा पाएंगे। वहीं पीएम उज्जवला योजना वाले उपभोक्ता 45 दिन बाद बुकिंग करवा सकेंगे। पर सरकार ने इन सभी दावों को सिरे से नकार दिया है।