पंजाब में मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में दो और सरकारी छुट्टियां घोषित की गई हैं, जिनके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।जानकारी के मुताबिक, 26 मार्च को राम नवमी के अवसर पर पूरे राज्य में सरकारी अवकाश रहेगा। इस दिन भगवान राम के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
इसके बाद 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर भी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन भी सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में मार्च के अंत में लोगों को लगातार छुट्टियों का मौका मिलेगा, जिससे वे त्योहारों का आनंद उठा सकेंगे।