ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर दर्दनाक कार हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
टायर फटने के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि मोगा से लुधियाना की तरफ जा रही रिट्ज कार जब शेखूपुरा गांव के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी का पिछला टायर फट गया। टायर फटने के बाद गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और डिवाइडर को पार करते हुए वह सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई।
हादसे में 2 लोगों की मौत
इस हादसे में स्विफ्ट कार चला रहा गाऊद्दीन उर्फ शफी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ कार में मौजूद सराजू ने अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं रिट्ज कार सवार हर्षदीप और देवकरण और सवार लालदीन, मामूसैन और शानू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।