ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस ने राज्यभर में ऑपरेशन प्रहार 2 शुरू किया है। जिसके तहत राज्य के अलग-अलग शहरों में नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस सड़कों पर उतरी है। जालंधर में भारी पुलिस फोर्स ने सार्वजनिक जगहों रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस के साथ-साथ डॉग स्कवॉड भी मौके पर
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एसपी हरिंदर सिंह गिल मौके पर मौजूद है। जहां एसपी गिल ने कर्मियों को रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग टीमें तैनात कर जांच के निर्देश दिए गए। इस दौरान मौके पर डॉग स्कवॉयड की टीमें भी मौजूद है। पुलिस बैंच पर पड़े बैग्स की तालाशी ले रही है। वहीं लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई को लकेर यात्रियों में हड़कंप मच गया।
45 जगहों पर की गई है रेड
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि राज्य भर में गैंगस्टरों र तस्करों के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर रेड की जा रही है। इसी के तहत आज 45 जगहों पर रेड की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ शहर के अंदरूनी और बाहरी इलाकों में स्पेशल नाकेबंदी की गई।
50 लोगों को रेड कर राउंडअप किया गया
वहीं पुलिस कमिश्नर ने कहा कि संदिग्ध इलाकों में रेड की गई। इस कार्रवाई के दौरान 50 लोगों को राउंडअप किया गया। वहीं रेलवे स्टेशन पर स्पेशल डीजीपी की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम 3 दिन जारी रहेगी। सर्च ऑपरेशन के दौरान कार्रवाई को लेकर जल्द साझा किया जाएगा।