ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जंग का आज 26वां दिन है। मंगलवार देर रात ईरान ने कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला कियआ। जिससे वहां पर मौजूद फ्यूल टैंक में आग लग गई। हालांकि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
कुवैत की सेना ने भी दिया जवाब
वहीं ईरान के ड्रोन अटैक पर कुवैत की सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। कुवैत की सेना ने कहा कि अगर कहीं भी धमाके की आवाज सुनाई दे रही है तो वह दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में मार गिराने की वजह से हो रही है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वे सरकार के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
ट्रम्प मिडिल ईस्ट में 2,000 पैराट्रूपर्स भेजेंगे
ट्रम्प की सरकार ने मिडिल ईस्ट में करीब 2,000 पैराट्रूपर्स (पैराशूट से उतरने वाले सैनिक) भेजने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि इन सैनिकों को भेजने का मकसद ट्रम्प के पास और ज्यादा सैन्य विकल्प रखना है। यानी अगर जरूरत पड़ी, तो ईरान या उसके आसपास के इलाकों में जमीनी हमला भी किया जा सकता है।
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब एक तरफ अमेरिका ईरान से बातचीत की कोशिश कर रहा है, और दूसरी तरफ अपनी सैन्य ताकत भी बढ़ा रहा है।