नगर निगम जालंधर का बजट पारित हो गया है, जिसे शहर के विकास के लिए अहम कदम माना जा रहा है। पार्षद कविता सेठ ने बजट को “बेमिसाल” बताते हुए कहा कि इससे पूरे जालंधर की तस्वीर बदलने वाली है।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 57 में कई सड़कों के निर्माण और सीवरेज से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।कविता सेठ ने कहा कि वनीत धीर के नेतृत्व में जालंधर आने वाले समय में पूरे पंजाब में एक अलग पहचान बनाएगा।
उन्होंने यह भी दावा किया कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं था। नगर निगम के इस बजट को शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।