ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने रुड़का गांव में रेड कर भारी मात्रा में ज़हरीली शराब बरामद की है। पुलिस की रेड के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद पुलिस ने हजारों लीटर की शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से शराब बना निकाल रहे 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
जमीन में दबे 4 ड्रम मिले
पुलिस ने बताया कि सुखदेव सिंह शराब निकाल रहा था। इस दौरान उसका साथी नत्थू और एक अन्य कर्मी उसकी शराब निकालने में मदद कर रहा था। मौके पर भट्ठी सहित 4 जमीन में दबे हुए ड्रम बरामद किए है। ड्रमों को सीमेंट से डका हुआ था। घटना के दौरान मौके से बहादुर सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
100 लीटर बरामद की गई शराब
थाना इंचार्ज ने बताया कि बहादुर सिंह पर 3 मामले दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज के मामले दर्ज है। बहादुर सिंह और सुखदेव सिंह सगे भाई है। बहादुर हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था। मौके से 10 हजार लीटर लाहन, 100 लीटर शराब और भट्टी बरामद की गई। भट्टी में एक समय में हजार 5 हजार लीटर लाहन एक समय में निकाली जाती है आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।