जालंधर में आज लोगों को काफी दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। आज सुबह 9 से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान 66 के.वी. अर्बन एस्टेट सब-स्टेशन के अन्तर्गत बिजली बंद रहेगी, जिससे 11 के.वी. बी.एम.एस.एल नगर, जालंधर हाइट, क्यूरो मॉल, रॉयल रैजीडैंसी, मोता सिंह नगर, मिट्ठापुर, गार्डन कालोनी फीडर बंद रखे जाएंगे।
मिट्ठापुर के आसपास के इलाके प्रभावित होंगे
जिसके कारण अर्बन एस्टेट फेस-2, गार्डन कालोनी, केशव नगर, जालंधर हाइट 1-2, माडल टाऊन, बी.एम.एस.एल. नगर, पी.पी.आर. मार्कीट, चीमा नगर, पी.पी.आर. मॉल, रमनीक नगर, मोता सिंह नगर, बस अड्डा मार्कीट, गुरमीत नगर, इको होम, गोल मार्कीट, जनता कोल्ड स्टोर, वरियाम नगर, जोहल मार्कीट, 66 फुटी रोड, मिट्ठापुर के आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।