ख़बरिस्तान नेटवर्क : अगर आप चंडीगढ़ में जमीन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है। क्योंकि एक अप्रैल से चंडीगढ़ में जमीनों की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने नए कलेक्टर रेट भी जारी कर दिए हैं।
10 से 22 फीसदी होगी बढ़ोतरी
इनमें रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल से लेकर एग्रीकल्चर लैंड के कलेक्टर रेट में 10 से 22% तक बढ़ोतरी कर दी गई है। इनमें हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स और इंडिपेंडेंट मकान भी शामिल हैं। इससे प्रशासन को रजिस्ट्री फीस और स्टांप ड्यूटी से ज्यादा कमाई होगी, लेकिन कलेक्टर रेट बढ़ने से प्रॉपर्टी के मार्केट रेट भी बढ़ेंगे।