पंजाब के अलग अलग शहरों में शनिवार को बिजली विभाग की मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते लंबा पावरकट लगाया जाएगा। विभाग ने पहले ही संबंधित क्षेत्रों में सूचना जारी कर दी है।
बनूड़
पावरकॉम के अनुसार, मोहाली जिले (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर) में बनूड़ और आसपास के गांवों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कट 220 केवी और 66 केवी मोही कलां ग्रिड में जरूरी मरम्मत के कारण लगाया जा रहा है।
लुधियाना
लुधियाना में 66 केवी टावर निर्माण कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान सराभा नगर के एच और जे ब्लॉक, टीटीआई कॉम्प्लेक्स और गुरदेव नगर फीडर से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे।
नवांशहर
नवांशहर में 66 केवी सब-स्टेशन की मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। शहर के कई प्रमुख इलाके जैसे राहों रोड, रेलवे रोड, सिविल अस्पताल, दाना मंडी और फोकल प्वाइंट प्रभावित रहेंगे।
गढ़दीवाला
गढ़दीवाला में नए 11 केवी इनकमर की स्थापना के चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली कट रहेगा। इस दौरान कई गांवों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान जरूरी काम पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए सहयोग करें।