ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में जीटीबी नगर गुरुद्वारे के पास से 20 हजार हेरिटेज पेड़ काटे गए हैं। यह आरोप लगाए हैं पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता तेजस्वी मिन्हास ने। उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को दी है। शिकायत की एक कॉपी सीएम भगवंत मान को भी भेजी गई है।
20 हजार से अधिक पेड़ काटने का लगाया आरोप
शिकायत में बताया गया है कि जीटीबी नगर स्थित गुरुद्वारे के सामने सड़क डिवाइडर पर 20 से अधिक विरासत (हेरिटेज) पेड़ मौजूद थे। सजावटी लाइटें लगाने के लिए अवैध रूप से काट दिया गया। पेड़ों की हालत ऐसी कर दी गई कि अब केवल छोटे-छोटे ठूंठ ही बचे हैं।
मॉडल टाउन रेंबो रोड पर भी की गई कटाई
तेजस्वी मिन्हास ने बताया कि मॉडल टाउन के रेंबो रोड पर निर्माणाधीन कमर्शियल साइट पर भी पुरानी प्लांटेशन का हिस्सा रहे दो बड़े सागौन (टीक) के पेड़ काट दिए गए। आरोप है कि प्लॉट मालिक के निर्देश पर मुख्य तने को छोड़कर बाकी पूरा पेड़ काटकर हटा दिया गया।