ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर लतीफपुरा में सुबह-सुबह प्रशासन की कार्रवाई को लेकर इलाकानिवासी काफी गुस्से में हैं। इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए लतीफपुरा के लोग पंजाब मंडी बोर्ड की टंकी पर चढ़ गए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान टंकी पर चढ़ी एक महिला बेहोश हो गई। लोगों की तरफ से विरोध प्रदर्शन के कारण एक बार फिर लतीफपुरा का मामला गर्मा गया है।
दरअसल लतीफपुरा मामले में जिला प्रशासन ने 9 फरवरी तक कोर्ट से कब्जे हटाने का समय मांगा था और आज 10 फरवरी को कोर्ट में अपना जवाब दायर करना था। उससे पहले आज प्रशासन ने सुबह-सुबह यह कार्रवाई की। जिसके बाद लोग लतीफपुरा से सामान उठाकर ले गए। इस दौरान पुलिस की भारी फोर्स मौजूद रही ताकि किसी तरह की दिक्कत परेशानी न आ सके।
वहीं कार्रवाई के दौरान किसान नेता गुरदीप सिंह ने कहा कि आज सुबह प्रशासन ने 20 जेसीबी मशीने और टिप्पर की मदद से हाईकोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए कब्जे को हटाया गया है।
दूसरी ओर इस कार्रवाई को लेकर मॉडल टाउन मार्किट के दुकानदारों ने कहा कि पिछले 4 सालों से इस मामले को लेकर कामकाज पर काफी असर पड़ रहा था। पर सुबह प्रशासन की तरफ से की गई काफी ज्यादा सराहनीय है। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई शांतिमय ढंग से की गई।