ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सूफी सिंगर ज्योति नूरां के घर पर फायरिंग मामले को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने मीडिया में चल रही खबरों को अफवाह बताया। पुलिस ने कहा कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
एडीसीपी आकर्षि जैन ने बताया कि पुलिस जांच में फायरिंग की कोई घटना सामने नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास के इलाकों की जांच की। पर किसी भी तरह की फायरिंग करने के सबूत नहीं मिले हैं। न तो घटनास्थल से कोई गोली का खोल बरामद हुआ है और न ही किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने आगे बताया कि हमें फोन कॉल पर घटना के बारे में जानकारी मिली थी। जांच के बाद हमारी लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें साझा करने से बचें।