ख़बरिस्तान नेटवर्क : लक्की ओबरॉय मर्डर केस में पुलिस ने कातिल की पहचान तो कर ली है, पर अभी भी पुलिस आरोपी की गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो पाई है। जिस कारण पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपी नौकर को शिंगरी को एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है।
जोगा फोलड़ीवाल व उसके साथी पर केस दर्ज
कभी लक्की ओबरॉय का दोस्त रहे जोगा फोलड़ीवाल ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने इस मामले में जोगा फोलड़ीवाल और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पर अभी भी शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
नौकर ने ही भागने में मदद की
अमृतसर पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल लक्की के नौकर शिंगरी का एनकाउंटर कर अरेस्ट कर लिया है। जांच में सामने आया है कि शिंगरी ने लक्की की हरेक पल की जानकारी शूटरों तक पहुंचाई थी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद शूटरों की भागने में भी उसने ही मदद की थी।
गुरुद्वारा साहिब के बाहर मारी थी गोलियां
बताते चलें कि शुक्रवार 6 फरवरी की सुबह-सुबह लक्की ओबरॉय की मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर थार में बैठते ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक लक्की को 5 गोलियां लगी थी। हमलावरों ने दोनों हाथों से लक्की पर फायरिंग किए थे।