ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर से एक ऐसी खबर सामने आई है कि जिसे पढ़कर शायद आपको हंसी आ जाए। क्योंकि पिम्स अस्पताल के पास क्रिस्टल स्पा सेंटर में पुलिस रेड करने पहुंची थी। पर रेड करने से पहले ही स्पा मालिक को इसकी भनक लग गई। उसके सभी मौके से फरार हो गए। जैसे ही पुलिस की टीम बिल्डिंग के अंदर गई तो किसी ने पीछे से बिल्डिंग में ही लॉक लगा दिया। जिससे पुलिसकर्मी उसके अंदर ही फंसे रहे।
डेढ़ घंटे बिल्डिंग में फंसे रहे पुलिसकर्मी
पुलिस के रेड होने की खबर स्पा मालिक को पता लग गई थी। जब पुलिस की गाड़ियां स्पा सेंटर के बाहर पहुंची तो वहां पर ताले लगे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने साथ वाली बिल्डिंग में जाकर स्पा सेंटर के अंदर पहुंची। पर उस बिल्डिंग को ही नीचे से किसी ने बंद कर दिया था। जिस कारण पुलिसकर्मी डेढ़ घंटे तक अंदर ही फंसे रहे।
सीढ़ी मंगवाकर बिल्डिंग से निकले पुलिसकर्मी
बिल्डिंग लॉक होने पर एक महिला व 3 पुरुष मुलाजिम अंदर ही फंस गए। ऐसे चाबी ना मिलने पर पुलिस को सीढ़ी मंगवानी पड़ी। जिसके बाद 1 महिला और 2 पुरुष मुलाजिम को सीढ़ी के रास्ते से नीचें उतारा गया। थाना 7 की पुलिस का कहना है कि लगातार इस स्पा पर नजर रखी जाएगी।