ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्रालय में फेरबदल किया है। उन्होंने वित्तमंत्री हरपाल चीमा को ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है तो वहीं डॉ. रवजोत को जेल विभाग दिया गया है। यह फेरबदल पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफा मंजूर करने के बाद किया गया है।