ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में अब अगर आपको किसी काम के कारण ऑनलाइन FIR की कॉपी चाहिए तो उसके लिए आपको पैसे देने होंगे। जी,हां FIR कॉपी डाउनलोड करने के लिए आपको 80 रुपए देने होंगे।
तो वहीं DDR यानि कि डेली डायरी रिपोर्ट की ऑनलाइन कॉपी लेने के लिए 100 रुपए चुकाने होंगे। पंजाब सरकार के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे लागू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह नया नियम सोमवार से लागू हुआ है। पुलिस का कहना है कि फैसला सरकारी निर्देशों के अनुसार लिया गया है। वहीं इस कदम के बाद कानूनी जानकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है।