ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में पेट्रोल-डीज़ल के खत्म होने को लेकर अफवाह फैल गई। जिस कारण घबराहट बड़ी संख्या में पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे दिन-रात लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब संविधान चौक (BMC चौक) के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया और उसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।
पेट्रोल खत्म होने के कारण पंप बंद
पंप के सेल्समेन सुदर्शन सिंह के मुताबिक करीब आधे घंटे पहले ही पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया था, जिसके चलते पंप बंद करना पड़ा। पेट्रोल की सप्लाई में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जल्द ही स्टॉक फिर से उपलब्ध हो जाएगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी।