जालंधर के वार्ड नंबर 57 (आम आदमी पार्टी) की पार्षद कविता सेठ के पति सौरभ सेठ ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात कर वार्ड की बेहतरी और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बिंदु सामने रखे गए।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर जालंधर हिमांशु अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने बैठक के तुरंत बाद संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए।
प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि वार्ड नंबर 57 में लंबित समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा।



