ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के टेनेसी में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई है। जबकि 7 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस बच्चों को लेकर ट्रिप पर जा रहा थी।
SUV से हुई स्कूल बस की टक्कर
जानकारी के मुताबिक 25 छात्र और 5 स्टाफ को लेकर स्कूल बस क्लार्क्सविल के केनवुड मिडिल स्कूल से जैक्सन शहर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उसकी एक SUV कार के साथ स्कूल बस की टक्कर हो गई। जिसके बाद हादसे में घायलों को एयर लिफ्ट लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 2 की मौत हो गई। वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच जुटी
घटना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में कर रही है और पता लगा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ। वहीं हादसे में घायल बच्चों और स्कूल स्टाफ से भी इस मामले में पूछताछ चल रही है।