गुड मॉर्निंग जी।
जालंधर में भी बनेगी फोरलेन रोड
अब जालंधर में भी चंडीगढ़ की तर्ज पर सड़कें बनेंगी। जहां 2 पहिया वाहनों के लिए अलग से लेन बनाई जाएगी। पूरा पढ़ें
लुधियाना कार हादसे में 2 लोगों की मौ’त
लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर दर्दनाक कार हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पूरा पढ़ें
भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी
मोहाली में भाजपा नेता रूपा सिंह सोहाना से फिरौती मांगी गई है। फिरौती न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पूरा पढ़ें
अप्रैल से महंगी हो जाएंगी जमीनें, क्लेक्टर रेट बढ़े
अगर आप चंडीगढ़ में जमीन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है। क्योंकि एक अप्रैल से चंडीगढ़ में जमीनों की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। पूरा पढ़ें
Fact Check : गैस बुकिंग में नहीं हुआ बदलाव
गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स को केंद्र सरकार ने गलत बताया है। पूरा पढ़ें
पंजाब में कल स्कूल-कॉलेजों में रहेगी छुट्टी
पंजाब में कल सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। क्योंकि सरकार की तरफ से छुट्टी का ऐलान किया गया है। पूरा पढ़ें
दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी
एक बार फिर से दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बुधवार को विधासभा स्पीकर के OSD को यह धमकी भरा ईमेल आया है। पूरा पढ़ें
जालंधर में कई इलाकों में इंटरनेट, टेलीफोन बंद
जालंधर के नागरा रोड पर BSNL एक्सचेंज में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों रूपए के उपकरण जलकर खाक हो गए। पूरा पढ़ें
ईरान ने कुवैत के एयरपोर्ट पर किया हमला
अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जंग का आज 26वां दिन है। मंगलवार देर रात ईरान ने कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया। पूरा पढ़ें
AAP MLA हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार
पंजाब में आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें एमपी से गिरफ्तार किया है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
वीरवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार महाष्टमी इसी दिन मनाई जाएगी। नवरात्र के आठवें दिन देवी दुर्गा की आठवीं शक्ति माता महागौरी की उपासना की जाती है। इनका रंग पूर्णतः गोरा होने के कारण ही इन्हें महागौरी या श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है। इनके रंग की उपमा शंख, चन्द्र देव और कन्द के फूल से की जाती है। इनका वाहन बैल है। कहा जाता है कि जो लोग अपने अन्न-धन में वृद्धि करना चाहते हैं, उन्हें महागौरी की उपासना जरूर करनी चाहिए।
आज का राशिफल
मेष
26 मार्च के दिन अपने साथी के साथ समय बिताते हुए अपनी भावनाओं को साझा करें। दफ्तर में उत्पादक बनें और सभी सौंपे गए काम पूरे करें। लंबी दूरी की यात्रा करते समय, मेडिकल किट तैयार रखें। खर्च पर कंट्रोल रखना महत्वपूर्ण है।
वृषभ
26 मार्च के दिन पार्टनर से बहस करने से दूर रहें। काम पर ध्यान केंद्रित करें। ध्यान रखें कि आप अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। पैसे को फालतू न उड़ाएं। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है।
मिथुन
26 मार्च के दिन धन विभिन्न स्रोतों से आएगा। हर बदलाव को आत्मविश्वास के साथ संभालें। आज के दिन आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना चाहिए।
कर्क
26 मार्च के दिन प्रोफेशनल स्किल्स साबित करने के लिए कई अवसर सामने आएंगे। रोमांटिक डिनर या सरप्राइज गिफ्ट रिश्ते को मजबूत बनाने का एक आसान तरीका है। आज नई साझेदारी पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिससे धन प्राप्त होगा।
सिंह
26 मार्च के दिन रोमांटिक रूप से, आज आप भाग्यशाली रहेंगे। व्यावसायिकता कार्यालय में सफलता सुनिश्चित करती है। आज धन और स्वास्थ्य दोनों अच्छी स्थिति में हैं। कोई बड़ी समस्या आपको परेशान नहीं करेगी।
कन्या
26 मार्च के दिन लव लाइफ में शांति बनाए रखें। अपने पार्टनर को बहस से दूर रखें। ऑफिस के मामलों में भावनाओं को हावी न होने दें। आज आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है। प्रेम संबंधों को बनाए रखने के लिए रिश्तों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाएं।
तुला
26 मार्च के दिन ऑयली या जंक फूड्स से ज्यादा सेहतमंद खाना खाएं। रिश्ते में अपनी ईमानदारी जारी रखें। कोई बड़ी पेशेवर बाधा आपके प्रदर्शन को प्रभावित नहीं करेगी। वित्तीय रूप से आप शेयर में निवेश करने के लिए समृद्ध हैं लेकिन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
वृश्चिक
26 मार्च के दिन आप अपने रोमांटिक जीवन में प्रॉब्लम्स का पता लगाएं। लाइफ में बैलेंस बनाए रखें। प्रोफेशनल जीवन में चुनौतियां मौजूद रहेंगी, लेकिन आज धन और सेहत दोनों सकारात्मक रहेंगे।
धनु
26 मार्च के दिन बात करते समय आपको सावधान रहना चाहिए। आपको पिछले इन्वेस्टमेंट से धन प्राप्त हो सकता है। सावधानी से वाहन चलाएं, खासतौर पर शाम के समय। सट्टेबाजी के कारोबार में निवेश न करें।
मकर
26 मार्च के दिन आप डेडलाइन वाले महत्वपूर्ण टास्क भी पूरा कर सकते हैं। छोटी-मोटी फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। कुछ महिला जातक पुराने रिश्ते की ओर लौट सकती हैं, जिससे उन्हें खुशी मिल सकती है।
कुंभ
26 मार्च के दिन ऑफिस में नई जिम्मेदारियां आपको बिजी रखेंगी। स्वास्थ्य और धन दोनों ही पॉजिटिव रहेंगे। कुछ छोटे-मोटे प्रोफेशनल मुद्दे हो सकते हैं, जो आपकी प्रोडक्टिविटी को गंभीर रूप से प्रभावित करेंगे।
मीन
26 मार्च के दिन प्रेम जीवन को नॉर्मल बनाए रखें। कोई बड़ी प्रोफेशनल चुनौती आज के दिन को प्रभावित नहीं करेगी। डिटेल्स पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से आज आपको सावधान रहने की जरूरत है।