ख़बरिस्तान नेटवर्क : 7 फरवरी शनिवार को छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह ऐलान महाराष्ट्र सरकार ने जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव को ध्यान में रखकर किया है। जिस कारण स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस भी बंद रहेंगे। बता दे कि महाराष्ट्र में 7 फरवरी को 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 9 फरवरी को की जाएगी।