ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर के जैन कॉलोनी में देर रात 2 अज्ञात हमलवरों ने कपड़ा व्यापारी के घर पर गोलियां चलाई हैं। गोलियां चलाने के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें वह वारदात को अंजाम देते हुए दिख रहे हैं।
हमलावरों ने चलाई 3 गोलियां
कपड़ा व्यापारी चंद्र किशोर ने बताया कि वह रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। बीती रात करीब 10 बजे घर के बाहर 3 गोलियां चलाई गई हैं। गोलियां चलाने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है और उसे पुलिस को दे दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ASI सतपाल का कहना है कि व्यापारी के घर पर 2 लोगों ने गोलियां चलाई हैं। हम इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।