ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने आज मानसा में SSP ऑफिस के बाहर बैठकर धरना दिया। इस दौरान सिद्धू के माता-पिता ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जबतक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक वह यहां से नहीं उठेंगे।
बंटी बैंस पर केस दर्ज करने की मांग की थी
मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि हमने जनवरी के महीने में धोखाधड़ी की पुलिस को शिकायत दी थी। पर शिकायत के बावजूद पुलिस ने इस केस में कुछ नहीं किया। हमने बंटी बैंस के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी, जो अभी तक नहीं हुई है। बल्कि हमारे केस को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
हमें नहीं समझ आ रहा है ऐसा क्यों हो रहा है
उन्होंने आगे कहा कि सीएम भगवंत मान के ओएसडी हमारे केस को लगातार प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि हमने भगवंत मान का ऐसा क्या ले लिया है, जिस कारण हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है।