View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब के तरनतारन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा उस्मा गांव स्थित एक लॉ कॉलेज में एक युवक ने क्लासरूम के अंदर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

पिस्टल को दोबारा लोड कर अपने सिर में गोली मारी

फुटेज में देखा जा सकता है कि क्लास शुरू होने से पहले छात्रा बेंच पर बैठी थी। तभी युवक वहां पहुंचता है, छात्रा पर गोली चलाता है और फिर पिस्टल को दोबारा लोड कर अपने सिर में गोली मार लेता है। दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। छात्रा की तुरंत मौत हो गई, जबकि युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

20 साल की थी मृतका

मृत छात्रा की पहचान संदीप कौर (20) के रूप में हुई है, जबकि युवक का नाम प्रिंसराज सिंह बताया जा रहा है, जो नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था। दोनों ही उसी लॉ कॉलेज के छात्र थे। घटना के बाद पुलिस ने पूरे कॉलेज परिसर को सील कर दिया है और अंदर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सके।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार में छह बहनें व एक छोटा भाई है।इस मामले में ACP ने बताया कि क्लास शुरू होने से पहले छात्रा बेंच पर बैठी थी, तभी यह वारदात हुई। पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक पिस्टल कहां से लाया। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसके पिता के पास लाइसेंसी हथियार तो नहीं था। यदि ऐसा नहीं पाया गया, तो हथियार के अवैध होने की भी जांच की जाएगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लक्की ओबरॉय मर्डर केस में पुलिस ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कानपुर में एक तंबाकू व्यापारी के बेटे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में रविवार देर रात वर्कशॉप चौक

|

|

|

पंजाब में गन कल्चर वाले गीतों पर बैन के बावजूद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के गांव ने ऐसा फैसला लिया

|

|

|

दिल्ली में सोमवार सुबह स्कूलों को बम से उड़ाने की

|

|

|

पंजाब पुलिस ने अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क