ख़बरिस्तान नेटवर्क : टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में नमीबिया के खिलाफ मैच से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। अब टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईशान किशन चोटिल हो गए हैं। जिस कारण वह लंगड़ाते हुए नेट्स से बाहर चले गए।
बुमराह के यॉर्कर से अंगूठे पर लगी गेंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रैक्टिस सेशन के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तेज यॉर्कर ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी। गेंद लगते ही ईशान किशन दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेट गए। जिसके बाद टीम के फीजियो ने उनकी जांच की और उन्हें सहारा देकर नेट्स से बाहर ले गए।
ईशान किशन के चोटिल होने से बढ़ी मुश्किलें
चोट लगने के बाद ईशान किशन ने दोबारा बल्लेबाजी करने की कोशिश की। पर वह दोबारा उतने सहज नहीं दिखे। जिस कारण सेशन ज्यादा देर तक नहीं चला। बीसीसीआई ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दी है। उनके चोटिल होने के कारण टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि अभिषेक शर्मा पहले से ही बीमार चल रहे हैं।