पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। वही तेज धूप और ड्राई मौसम की वजह से गर्मी बढ़ रही है। हालांकि इसके बाद 26 मार्च से मौसम बदल जाएगा। तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम पूरी तरह से ड्राई रहेगा। किसी तरह का अलर्ट नहीं है। लेकिन26 को बिजली चमकने, आंधी और तेज हवाएं चलने संबंधी यलो अलर्ट है।
तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ होगी बारिश
इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू के आसपास आसमान में एक मौसम बदलने वाला सिस्टम बना हुआ है औ, जिसके असर से पंजाब में 26 मार्च से मौसम बदलना शुरू होगा और फिर 29 मार्च के आसपास एक और बदलाव आएगा, जिससे बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक होने की संभावना है।
तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा
इस दौरान पंजाब में 26 और 28 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 29 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।