View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर महानगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गोपाल नगर के पास से सामने आया है, जहां पार्षद पति रोनी के घर के नजदीक स्थित एक निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से एसी की पाइप, बिजली की तारें, मशीनें और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना थाना नंबर 2 की पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पीड़ित ललित गुप्ता ने बताया कि उन्होंने हाल ही में नया मकान लिया था और जल्द ही उसमें शिफ्ट होने वाले थे। गुरुवार सुबह उन्हें घर में काम कर रहे ठेकेदार बबलू राम का फोन आया, जिसने बताया कि मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब घर की जांच की गई तो पता चला कि चोर एसी की पाइप, बिजली की तारें, मशीनें और अन्य सामान लेकर फरार हो चुके हैं।

ठेकेदार के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे जब उसके कर्मचारी कोठी में पहुंचे तो उन्होंने दरवाजे की कुंडी टूटी हुई और ताला जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत घर मालिक और पुलिस को सूचना दी गई।

12 से 15 लाख रुपये का सामान चोरी

जांच अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि घर मालिक से बातचीत की जा रही है और सुबह के समय हुई चोरी की जांच की जा रही है। वहीं पीड़ित जुगल किशोर ने दावा किया कि चोर करीब 12 से 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने इलाके में तैनात चौकीदार की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़ित का कहना है कि घर के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोर मोटर समेत कई अन्य कीमती सामान लेकर फरार हुए हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में के एल. सहगल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सहगल सांस्कृतिक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना में बेअदबी का मामला

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क में लॉ गार्डिया एयरपोर्ट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM)

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अमेरिका-इज़रायल

|

|

|

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब 24वें दिन

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क