ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से थ्रेट मेल आया है। जिसमें दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के तुरंत बाद ही विधानसभा की कार्रवाई को रोक दिया गया है और पुलिस फोर्स की टीम को बुलाया गया है। पुलिस और डॉग स्कवॉड की टीमें तलाशी में जुट गई हैं।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के पास यह धमकी भरा मेल आया है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सदन की कार्रवाई रुकते ही मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी भरा ईमेल कहां से आया है।