गुड मॉर्निंग जी।
आज है बॉलीवुड एक्टर फारुख शेख का जन्मदिन
दिल्ली AIIMS में हरीश राणा का निधन
13 साल से कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने मंगलवार को एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली। पूरा पढ़ें
ईरान-इजराइल जंग का 25वां दिन
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग 25वें दिन और तेज होती नजर आ रही है। मंगलवार को ईरान के कई अहम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। पूरा पढ़ें
पंजाब में अब FIR के लिए देनी पड़ेगी Fees
पंजाब में अब अगर आपको किसी काम के कारण ऑनलाइन FIR की कॉपी चाहिए तो उसके लिए आपको पैसे देने होंगे। पूरा पढ़ें
CBI की मांग को लेकर भड़के CM मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान DM गगनदीप रंधावा केस की जांच CBI को दिए जाने पर भड़क उठे। सीएम ने कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लग थे। पूरा पढ़ें
Canada में पंजाबी व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत
कनाडा में 42 साल के पंजाबी वकील की कार चलाते समय हार्ट आने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान हर्षविंदर सिंह चीमा के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
Punjab में इस दिन होगी भारी बारिश
पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। वही तेज धूप और ड्राई मौसम की वजह से गर्मी बढ़ रही है। हालांकि इसके बाद 26 मार्च से मौसम बदल जाएगा। पूरा पढ़ें
होशियारपुर में व्यापारी के घर पर चली गोलियां
होशियारपुर के जैन कॉलोनी में देर रात 2 अज्ञात हमलवरों ने कपड़ा व्यापारी के घर पर गोलियां चलाई हैं। पूरा पढ़ें
अब सिटी स्टेशन पर नहीं रुकेगी Vande Bharat ट्रेन
जालंधर : शहरवासियों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस (26405/26406) के रूट में बड़ा बदलाव कर दिया है।पूरा पढ़ें
पटियाला में कार एक्सीडेंट में 2 भाईयों की मौत
पटियाला के पातड़ा में सुबह-सुबह कार एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 2 सगे भाईयों की मौत हो गई है। पूरा पढ़ें
दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से थ्रेट मेल आया है। जिसमें दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
चैत्र नवरात्रि पर्व चल रहा है और 25 मार्च को नवरात्रि की सप्तमी तिथि रहेगी। इस तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। कहते हैं माता रानी के इस स्वरूप की पूजा करने से जीवन से अंधकार दूर हो जाता है। पौराणिक कथाओं अनुसार जब माता पार्वती ने शुंभ-निशुंभ का वध करने के लिए अपने स्वर्णिम वर्ण को त्याग दिया था, तब उन्हें कालरात्रि के नाम से जाना गया। बता दें नवरात्रि की सप्तमी को सौभाग्य योग और मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। तो वहीं राहुकाल दोपहर 12:27 से दोपहर 01:59 तक रहेगा।
आज का राशिफल
मेष
25 मार्च के दिन धन का आवक बढ़ेगा, अपनों में वृद्धि होगी। सुपाच्य भोजन और सुस्वादु भोजन मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ आपको आनंदित रखेगा। बस अपनी जुबान पर थोड़ा काबू रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
वृषभ
25 मार्च के दिन आप में एक अलग तरह का आकर्षण रहेगा। आप में सुंदरता वाली बात आएगी। प्रेम और संतान का साथ रहेगा और व्यापार भी अच्छा चलेगा। जीवन में जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता बनी रहेगी। आप आकर्षण और सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। हरी वस्तु अपने पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
मिथुन
25 मार्च के दिन आपका समय शुभ कार्यों में खर्च होगा। मन थोड़ा परेशान रह सकता है और अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए फलदायी रहेगा।
कर्क
25 मार्च के दिन आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति में भी सुधार होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। अपने पास कोई लाल वस्तु रखें, यह शुभ होगा।
सिंह
25 मार्च के दिन कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। पिता का भरपूर साथ मिलेगा। राजनीतिक लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अभी थोड़ा मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधार की ओर है। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य देव को जल देना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।
कन्या
25 मार्च के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अब बेहतर दिशा में बढ़ चुका है और आप जोखिमों से उभर चुके हैं। अपने पास हरी वस्तु रखना शुभ होगा।
तुला
25 मार्च के दिन समय थोड़ा प्रतिकूल है, इसलिए बचकर पार करें। किसी भी तरह का जोखिम न लें। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। माँ काली के शरण में बने रहें और उन्हें प्रणाम करें, सब मंगल होगा।
वृश्चिक
25 मार्च के दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। अपने पास लाल वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
धनु
25 मार्च के दिन आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी, लेकिन व्यापार अच्छा चलेगा। अपनों का परा साथ मिलेगा और शत्रओं पर आप भारी पड़ेंगे। आप ज्ञानवान बनेंगे। उपाय के तौर पर लाल वस्तु अपने पास रखें।
मकर
25 मार्च के दिन विद्यार्थियों, लेखकों, कवियों, कलाकारों और फिल्मकारों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंधों में विवाद (तू-तू, मैं-मैं) से बचें और बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।
कुंभ
25 मार्च के दिन भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों ही पक्ष काफी बेहतर नजर आ रहे हैं। शुभता के लिए हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन
25 मार्च के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने काम और रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी संतोषजनक रहेगी। उपाय के तौर पर पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।